फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mill starts open cane purchase

मिल ने शुरू की खुली गन्ना खरीद

Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mill starts open cane purchase
मिल ने शुरू की खुली गन्ना खरीद
विज्ञापन

नगीना। द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी ने किसानों की बेसिक कोटे व अतिरिक्त सट्टा की गन्ना पर्चियां समाप्त होने पर मिल गेट पर खुली गन्ना खरीद शुरू कर दी है। मिल के समस्त बाह्य गन्ना क्रय केंद्र गन्ने की खुली खरीद कर पहले ही बंद हो चुके है।
द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी ने मिल क्षेत्र में स्थापित अपने समस्त बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के बेसिक कोटे व अतिरिक्त बांड का गन्ना खरीदकर केंद्रों को बंद कर दिया था। अब मिल गेट पर भी किसानों की बेसिक कोटे व अतिरिक्त सट्टा की गन्ना पर्चियां समाप्त होने पर गन्ने की खुली खरीद शुरू कर दी गयी है। समय रहते अपना शेष गन्ना मिल में आपूर्ति करने को लेकर गन्ना किसानों में होड़ लगी है। किसान मिल बंद होने से पूर्व ही अपना गन्ना मिल में आपूर्ति करने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

मिल के महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया ने बताया कि मिल क्षेत्र के समस्त गन्ना क्रय केंद्र किसानों के संपूर्ण गन्ने की खरीद कर बंद हो चुके है। अब मिल गेट पर गन्ने की खुली खरीद शुरू की गई है। मिल अपने क्षेत्र का समस्त गन्ना खरीद कर 28 मई की शाम तक बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के सचिव विनोद सिंह परमार व गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी का मिल बंदी के संबंध में कहना है कि मिल के खुली गन्ना खरीद प्रारंभ होने पर गन्ना किसान अपना समस्त शेष गन्ना मिल को आपूर्ति कर दें और गन्ना क्रय केंद्र से संबंधित ऐसे किसी किसान जिनका किन्हीं कारणों से गन्ना शेष रह गया हो वह भी मिल गेट पर शेष गन्ने की आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed