फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Milk company manager and vegetable vendor died in accidents

Bijnor News: हादसों में दूध कंपनी के प्रबंधक और सब्जी विक्रेता की मौत

Sat, 23 Aug 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Milk company manager and vegetable vendor died in accidents
सड़क हादसे में मृतक रामनाथ शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन।
हल्दौर (बिजनौर)। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर गढ़ी के पास संरक्षित पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। कार सवार दूध कंपनी के प्रबंधक रामनाथ शर्मा (48) पुत्र ऋषिराम शर्मा की मौत हो गई। वहीं हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार ग्राम भीमपुरा निवासी सब्जी विक्रेता रतिराम सैनी (55) की मौत हो गई। उधर,
विज्ञापन

रामनाथ शर्मा अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात के गांव कायमपुर उर्फ करारनगर के मूल निवासी थे। वर्तमान में बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित बालकिशनपुर चौराहे के पास अपना मकान बनाकर रह रहे थे और खतापुर मार्ग के सामने स्थित एक दूध कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की शाम वह खतापुर निवासी पुष्पेंद्र (32) के साथ कार से गांव हरदासपुर गढ़ी की ओर गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय कार के सामने संरक्षित पशु आने पर हादसा हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। मेरठ ले जाते समय रास्ते में रामनाथ शर्मा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को भी हायर सेंटर भेजा गया है। मृतक के पुत्र मुकुल शर्मा ने हल्दौर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात थाने के ग्राम भीमपुरा निवासी रतिराम सैनी साइकिल पर सब्जी लेकर बेचने नगीना मंडी जा रहे थे। गांगन नदी के पुल से आगे स्कार्पियो ने साइकिल में टक्कर मार दी और फिर डिवाइडर से टकरा गई। घायल रतिराम को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्कॉर्पियो में चालक के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। उन्हें भी चोट लगी है। पुलिस ने कार चालक गुरुग्राम हरियाणा के सुरेश कुमार को हिरासत में लिया है। मृतक रतिराम के चार बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed