फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Migratory birds coming district of Ras Earth

प्रवासी पक्षियों को रास आ रही जिले की धरती

Sun, 26 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds coming district of Ras Earth
बिजनौर में बैराज पर गंगा किनारे भोजन की तलाश में पहुंचा प्रवासी पक्षियों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रवासी पक्षियों को जिले की धरती रास आ गई है। इस बार जिले में प्रवास करने वाले पक्षियों की कुछ प्रजातियों में भारी इजाफा हुआ है। पक्षियों की संख्या में इजाफा होने से वन विभाग के अधिकारी भी खुश हैं। प्रवासी पक्षियों ने अभी तक जिले में डेरा जमा रखा है।   मौसम में अभी भी ठंडक होने से इन पक्षियों ने गंगा किनारे अभी भी      डेरा जमा रखा है।
विज्ञापन

अधिक सर्दी वाले क्षेत्रों मध्य एशिया, साइबेरिया, यूरोप आदि क्षेत्रों के पक्षी नवंबर में बिजनौर गंगा किनारे आकर डेरा जमा लेते हैं। यहां पर पक्षियों को खाना ढूंढने में आसानी होती है। डेरटर, कॉमन कूट, कोरमोरेंट लार्ज, कोरमोरेंट लिटिल, ब्लैब ड्रोनिगो, ग्रे हैरोन, पोंड हैरोन, रेड वैटेड लेड लेपविंग, ट्री पाई, कैटल इगरेट, बारहैंडेट गीज, रेड वेंटेड बुलबुल आदि ने गंगा के किनारे अभी भी डेरा डाल रखा है। ग्रे लैग गीज, ग्र हैरोन, कोरमोरेंट लार्ज, ओपन विल्ड स्टोक आदि के बड़े बड़े झुंड खादर में गंगा किनारे आसानी से दिख जाते हैं। इनमें से कुछ प्रजातियों के पक्षियों की संख्या तो ढाई हजार से अधिक है। बीते साल मौसम गरम होने के कारण प्रवासी पक्षियों ने अपने ठिकानों के लिए फरवरी में ही उड़ान भरनी शुरू कर दी थी। लेकिन इस साल अभी तक मौसम में ठंडक होने से इन पक्षियों ने अभी तक गंगा किनारे ही डेरा डाल रखा है। पक्षियों की संख्या बढने से वन विभाग के अधिकारी भी गदगद नजर आ रहे हैं। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक प्रवासी पक्षियों की कुछ प्रजातियों में इजाफा हो रहा है। कुछ नई प्रजाति भी इस साल देखने को मिली हैं। हो सकता है अगले साल प्रवासी पक्षियों की संख्या में और इजाफा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed