फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middle-aged man dies after being hit by a car after taking a lift from a biker

Bijnor News: बाइक सवार से ली थी लिफ्ट, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by a car after taking a lift from a biker
कोतवाली देहात। बरुकी से कोतवाली देहात जाने के लिए एक युवक से बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे बरुकी निवासी शौकत (55) की मौत हो गई। बाइक चला रहा रवि कश्यप पुत्र बबलू निवासी ग्राम नरैनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब तीन बजे ग्राम बरुकी निवासी शौकत अपने गांव से कोतवाली देहात जा रहे थे। बिजनौर से कोतवाली देहात की ओर जा रहे रवि कश्यप की बाइक पर बैठ गए। गारबपुर के तालाब के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उठाया और पीएचसी कोतवाली पहुंचाया। चिकित्सकों ने शौकत को मृत घोषित कर दिया। रवि कश्यप निवासी ग्राम नरैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शौकत मंगलवार की सुबह साइकिल से जा रहे थे। बरुकी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर वह अचानक आए एक ट्रक से टकराने से बाल-बाल बचे थे। शाम को वह दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed