फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middle-aged man commits suicide by hanging himself

Bijnor News: फंदे से लटककर अधेड़ ने की आत्महत्या

Wed, 01 Jul 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man commits suicide by hanging himself
राजा का ताजपुर। पारिवारिक कलह के कारण ताजपुर के मोहल्ला सैनी धर्मशाला निवासी रामलाल सैनी (53) ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर दरवाजे के वेंटीलेटर से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई और भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलवार शाम की है। रामलाल सैनी को फंदे पर लटके देख परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलाल के भतीजे कृपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सीओ चांदपुर देश दीपक व थाना प्रभारी परवेज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सीओ देश दीपक का कहना है कि मृतक के गले पर निशान हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed