{"_id":"58de988e4f1c1bb01063ef46","slug":"metadora-flattened-due-to-sterile-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से मेटाडोर पलटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने से मेटाडोर पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक में मेटाडोर का स्टेयरिंग फेल होने से मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक और हेल्पर फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी चंदक में भर्ती कराया।
शुक्रवार दोपहर एक मेटाडोर नजीबाबाद तहसील के थाना मंडावली से सवारी लेकर मंडावर के गांव चंदक जा रही थी मेटाडोर में करीब दो दर्जन सवारियां बैठीं हुई थीं। चंदक-चांदोक के बीच में मेटाडोर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में थाना नांगल के गांव चंदोक निवासी वंश (चार माह) पुत्र राजवीर, गांव सलेमपुर भट्ट निवासी शोभा (22) पुत्री मनफूल व शोभा की भाभी किरण (30), गांव चंदोक निवासी प्रभा (22), गांव कामराजपुर निवासी रागनी (28), गांव गोसपुर निवासी अनीता (35), थाना मंडावली के गांव गुढ़ा के सीताराम (45), थाना मंडावर के गांव तीमरपुर के सर्मेश (30) व गांव रायपुर की रविता (37) घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी चंदक भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में वंश, किरण, सीताराम व शोभा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। वंश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से चालक परिचालक मेटाडोर छोड़कर फरार है।