फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message of awareness given by taking out rally

रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Message of awareness given by taking out rally
रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
विज्ञापन

स्योहारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डेंगू मलेरिया व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ग्रामीणों और सामाजिक लोगों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

सीएचसी प्रभारी डा. जुनैद अहमद अंसारी ने ग्रामीणों से इस मौसम में सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों ने संचारी रोगों से बचाव के लिये लोगों को लाउडस्पीकर द्वारा जागरूक करने के लिए रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दूसरी ओर ब्लॉक कार्यालय के ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डा. जुनैद अंसारी ने बताया कि वर्षा होने के बाद पानी एक स्थान पर जमा न होने दें, बरसाती गंदे पानी से मलेरिया, डेंगू के कीटाणु पानी में पनप जाते हैं। जहां पर पानी इकट्ठा हो जाये वहां लार्वीसाइड का छिड़काव आवश्यक कराएं, घरों की छतों गमलो, फ्रिज के पीछे व कूलर के पानी को नियमित साफ रखें। बुखार आने पर जांच करा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करायें। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, सुशांत बिश्नोई, मोनू सैनी, संदीप कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, वीरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed