फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meritorious of Chandpur dominated in UP board result

यूपी बोर्ड रिजल्ट में चांदपुर के मेधावी छाए

Sat, 27 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meritorious of Chandpur dominated in UP board result
चांदपुर में हाईस्कूल में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कपिल कुमार सैनी को मिठाई खिलाते ? - फोटो : BIJNOR
यूपी बोर्ड रिजल्ट में चांदपुर के मेधावी छाए
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के चार विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। इंडियन पब्लिक स्कूल फीना के छात्र दिव्यांशु चौहान ने 91.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान, संत स्टीफेंस स्कूल चांदपुर के छात्र कपिल कुमार सैनी ने 91 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में तीसरा स्थान, संत स्टीफेंस के ही मोनिका राठी ने 89.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में चतुर्थ स्थान तथा इसी स्कूल की महविश परवीन ने 87.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
चांदपुर क्षेत्र के इंडियन पब्लिक स्कूल फीना के छात्र दिव्यांशु चौहान ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 91.17 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में द्वितीय स्थान पाकर चांदपुर क्षेत्र, अपने स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया है। दिव्यांशु अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। उसके पिता प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। दिव्यांशु की माता भी प्राईवेट स्कूल में अध्यापिका हैं। दिव्यांशु ने बताया कि उसकी इच्छा पढ़कर सोफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की है। उसका शौक क्रिकेट खेलने व ड्राइंग में है। अपनी सफलता का श्रेय उसने माता पिता व गुरूजनों को दिया है।
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र के संत स्टीफेेंस स्कूल चांदपुर के कपिल कुमार सैनी पुत्र गिरधारी सैनी ने जनपद में तृृतीय स्थान प्राप्त कर चांदपुर, विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। कपिल के पिता कृषक इंटर कॉलेज धूंधली में भौतिक विज्ञान व गणित के अध्यापक हैं। माता गृहिणी हैं। कपिल की इच्छा पढ़ लिखकर आईएएस बनने की है। कपिल ने बताया कि उसे आईएएस बनने की प्रेरणा अखबार में प्रकाशित समाचारों व चचेरे भाई राजकुमार सैनी के मार्ग दर्शन से मिली है। उसने अपने घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की है। उसके पिता भौतिक विज्ञान व गणित की पढ़ाई में उसकी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed