फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mercury reached 42 degrees in Bijnor, people got scorched in the heat

Bijnor News: बिजनौर में 42 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी में झुलसे लोग

Sun, 26 May 2024 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 42 degrees in Bijnor, people got scorched in the heat
-नौतपा के दूसरे दिन तापमान में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

-तापमान बढ़ने से छूटे लोगों के पसीने
-29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को रहा
-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। गर्मी अधिक होने पर लोग झुलस गए। नौतपा के दूसरे दिन अधिक गर्मी का अहसास हुआ। बिजनौर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में अभी बढ़ोतरी की संभावना है।

रविवार को सुबह से सूर्यदेव के तेवर सख्त थे। तेज धूप ने लोगों को खूब सताया। गर्मी बढ़ने पर लोगों का पसीना छूटता रहा। वहीं बाइकों सवारों का गर्मी से बुरा हाल रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ो ने राहगीरों से चेहरा का लाल कर दिया। दोपहर में सड़क पर गर्म हवा ऐसी लग रही थी, मानों आसपास कहीं तेज आग जल रही हो। बिजनौर में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गर्म हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नौतपा में कैसे रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

-----
नजीबाबाद में 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान-
बिजनौर के बाद नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नगीना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इससे साफ जाहिर होता है कि रविवार को भी बिजनौर के बाद नजीबाबाद अधिक तपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गर्मी में ऐसे करें बचाव-
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें

-धूप में बाहर नहीं निकलें
-बाहर निकलते समय चेहर और सिर पर कपड़ा ढककर निकलें

-कटे-फटे फल और सब्जियां न खाएं
-बासी खाने का सेवन नहीं करें

-खरबूजा, तरबूज, खीरा जैसे रसदार फलों का सेवन करें
----

तापमान में अभी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससेे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी। अगले कुछ दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। - सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed