फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Merchants got a big platform to move forward

मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिला

Mon, 30 Oct 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Merchants got a big platform to move forward
कृष्णा कॉलेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 में परीक्षार्थियों में भारी उत्साह रहा। 477 में से 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थी जमा होने शुरू हो गए थे। छात्राओं के साथ काफी संख्या में उनके अभिभावक भी केंद्र के बाहर मौजूद रहे। परीक्षा देने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षार्थियों ने कहा कि इस परीक्षा से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। आगे की परीक्षाओं में इससे मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नूरपुर मार्ग स्थित कृष्णा कॉलेज में आयोजित कराई गई। परीक्षा समय सुबह दस बजे का था, लेकिन विद्यार्थी आठ बजे से ही केंद्र पर जुटना शुरू हो गए थे। जिले भर के परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों व उनके परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। साढ़े नौ बजे परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया। ठीक दस बजे परीक्षा शुरू हुई जो डेढ़ घंटे तक चली। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 477 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें से 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 155 परीक्षार्थी केंद्र  पर नहीं आए।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। कॉलेज की ओर से सचल दल का गठन भी किया गया था। सचल दल ने प्रबंधक पवन कुमार व मनोज कुमार के निर्देशन में परीक्षा कक्षों में घूमकर व्यवस्था देखी। प्रत्येक कक्षा में दो-दो कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। परीक्षा साढ़े 11 बजे खत्म हुई। कक्षों से बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने जीवन में पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है। इससे उनमें आत्मविश्वास आया है। अब वे आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। अमर उजाला ने उनको एक बड़ा प्लेटफार्म दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज के स्टाफ का रहा सहयोग 
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराने में कृष्णा कॉलेज के शिक्षकों की टीम का पूरा सहयोग रहा। प्रबंधक निदेशक पवन कुमार की देखरेख में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था लगाई गई थी। प्राचार्या डा.सीमा शर्मा, प्राचार्या परवेज अहमद, संजीव कुमार, रुचि सिंह, शालिनी शर्मा, जितेंद्र चौधरी आदि ने सहयोग किया। 
-------------------------------------------------------
परीक्षा से बढ़ा है हौसला
छात्रवृत्ति परीक्षा देने आई छात्रा शगुन का कहना है कि उसने प्रतियोगी परीक्षा पहली बार दी है। इस परीक्षा से उसका हौसला बढ़ा है। आगे भी इस प्रकार की परीक्षा देना पसंद करेगी। 

युवाओं को मिलेगी नई दिशा
अर्चना यादव ने बताया कि अमर उजाला द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए उसने कड़ी मेहनत की है, तथा आगे भी अमर उजाला को ऐसे प्रयास करने चाहिए। जिससे युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी करने में नई दिशा मिलेगी।  

आगे भी अमर उजाला की परीक्षा में बैठूंगा
दुर्गेश पाल का कहना है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर परीक्षा की तैयारी की थी। इस परीक्षा से उसे नई दिशा मिली है। प्रतियोगी परीक्षा देने में अब किसी तरह की झिझक नहीं होगी। वह आगे भी अमर उजाला की परीक्षा में भाग लेगा। 

खबर पढ़कर परीक्षा देने का लिया निर्णय
पूर्वी रस्तोगी ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने के लिए उसके परिजनों ने भी उसे प्रेरित किया। परिजनों ने परीक्षा की तैयारी करने में भी मदद की। वह पिछले दो साल से समाचार पत्रों में अमर उजाला की छात्रवृत्ति परीक्षा की खबरें पढ़ती थीं। तभी से उसने परीक्षा देने की ठान ली थी। आज उसका सपना साकार हो गया। 


घरवालों ने किया प्रेरित
जसपुर निवासी प्रशांत ने अपने साथी संजय के साथ मिलकर परीक्षा दी। प्रशांत का कहना है कि परीक्षा देने से वह खुश है। आगे भी ऐसी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। उसने जब परिजनों को परीक्षा देने के बारे में बताया तो वे भी खुश हुए और प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed