फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mentally ill teenager raped, discovered pregnant

Bijnor News: मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लगा पता

Sat, 02 May 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill teenager raped, discovered pregnant
अफजलगढ़। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में अकेली पाकर मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो उसके गर्भवती होने का पता लगा। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सूरज और उसके साथी दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 20 नवंबर 2025 को वह तथा उसके परिवार के लोग काम पर गए हुए थे। घर पर उसकी मानसिक बीमार नाबालिग पुत्री अकेली थी। उसकी पुत्री को घर में अकेला पाकर गांव का एक युवक अपने एक अन्य साथी को साथ लेकर घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी पुत्री को डराता-धमकाया रहा। पीड़ित का कहना है कि जब कुछ दिनों बाद किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो डाॅक्टर को दिखाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है, तब किशोरी ने पूरी घटना बताई। साथ ही आरोपियों ने किसी को भी बताने पर उसे व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने इन लोगों से अपनी पुत्री की जान का खतरा बताया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज तथा दीपक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed