फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Men and women need to be more sensitive

पुरुषों और महिलाओं को और संवेदनशील होने की जरूरत

Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Men and women need to be more sensitive
पुरुषों और महिलाओं को और संवेदनशील होने की जरूरत
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज के समाज कार्य विभाग में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से एसिड अटैक (लिंग आधारित हिंसा का एक नया रूप) विषय पर आयोजित दो दिवसीय वेबिनार का समापन हुआ। इस समस्या से निपटने के लिए पुरुषों और महिलाओं को और संवेदनशील होने की जरूरत पर जोर दिया गया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि के समाज कार्य विभाग प्रवक्ता डॉ.अश्वनी सिंह ने कहा कि आज वर्तमान में शिक्षा का स्तर बढ़ने व विभिन्न प्रयासों के बाद भी ऐसी घटनाओं की संख्या का लगातार बढ़ना विचलित करने वाला है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक मंच पर साथ आकर कार्य करने की आवश्यकता है। विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना दासी ने कहा कि इस समस्या के प्रति पुरुषों और महिलाओं को और संवेदनशील होना होगा। महाराज सयाजीराव बड़ौदा विवि गुजरात के प्रोफेसर अंकुर सक्सेना ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं समानता एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, जो दुर्भाग्यवश विकासशील देशों में अधिक गंभीर है। विभागाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग कमीशन के साथ समाज कार्य विभाग लगातार ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर कार्य करता है। बताया कि वेबिनार को जूम ऐप के अतिरिक्त कॉलेज के फेसबुक पेज व यू-ट्युब चैनल के माध्यम में दस हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। प्रबंधक समिति अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज सचिव दीपक मित्तल और कोआर्डिनेटर डॉ.हितेश शर्मा ने आयोजन समिति को आगे भी ऐसे कार्यक्रम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed