फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Memorandum submitted to MLA for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा

Sun, 25 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA for restoration of old pension
नगीना में विधायक मनोज पारस को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

नगीना। ऑल टीचर्स एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक मनोज पारस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई।

रविवार की दोपहर विधायक मनोज पारस से उनके आंबेडकर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने मुलाकात की। उन्हें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की एक अप्रैल 2005 के उपरांत प्रदेश में नियुक्त 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित किया गया है। विधायक मनोज पारस ने प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा के सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्राथमिकता के आधार पर सदन के पटल पर रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला सह संयोजक विजय कुमार यादव, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष यशपाल सिंह, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, राधेश्याम ,सुनील कुमार कुलवीर कुमार , धीरज कुमार, उमेश कुमार राजपूत प्रदीप कुमार, गर्वित कुमार, कुलदीप कुमार, नरेंद्र सिंह,, महेंद्र प्रताप , धीरेंद्र कुमार तिवारी और शेरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed