फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   members of the cow protection team inspected the cowshed

गोरक्षा दल के सदस्यों ने गोशाला का किया निरीक्षण

Tue, 19 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
members of the cow protection team inspected the cowshed
शेरकोट के गांव नसीरदिवाला में गौशाला निरीक्षण करते गौरक्षा दल के सदस्य मोहन सिंह व अन्य कार्यकर? - फोटो : DHAMPUR
गोरक्षा दल के सदस्यों ने गोशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शेरकोट। गोरक्षा सेवा दल के सदस्य मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पंचायत मुस्तफापुर तैयब (नसीरदिवाला) में स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई पशुओं के बीमार पाने पर उन्होंने असंतोष जताया।
गोरक्षा सेवादल के सदस्य मोहन सिंह ने रविवार देर शाम कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, अतुल कुमार, वीर सिंह, सतीश कुमार, कर्मवीर सिंह आदि के साथ गांव नसीरदीवाला गो आश्रय स्थल पहुंचे। वहां पर पशुओं की दुर्दशा देख उन्होंने असंतोष जताया। मोहन सिंह ने इस दौरान पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया और बीमार पशुओं का उपचार कराया।
विज्ञापन

वहीं बताया गया कि गोशाला में 40 गोवंश हैं। जिनकी देखरेख को ग्राम प्रधान की ओर से दो कर्मचारी करते हैं। मौजूद कर्मियों ने बताया कि उन्हें सात माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की बात करने पर ग्राम प्रधान हड़काते हैं। प्रधान रियाजुद्दीन ने लगे आरोपों को गलत बताया। वहीं चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर से पशुओं की बेहतरी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed