फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Member of a gang involved in slaughtering protected animals arrested

Bijnor News: संरक्षित पशुओं का कटान करने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा

Thu, 15 Aug 2024 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Member of a gang involved in slaughtering protected animals arrested
- निराश्रित पशुओं को ढूंढ ढूंढ कर करते थे कटान, दुकानों पर करते रहे मांस की सप्लाई
विज्ञापन

- पुलिस की रडार पर संरक्षित पशुओं का मांस बेचने वाली मीट की दुकानें




संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। थाना पुलिस ने अमरोहा और बिजनौर में संरक्षित पशुओं का कटान करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। अब पुलिस की रडार पर संरक्षित पशुओं का मांस बेचने वाली दुकानें है। चांदपुर के दो लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी की टीम की आकू चेक पोस्ट के मंगलवार की रात यह मुठभेड़ हुई। शाहबाज पुत्र अकरम निवासी ग्राम अथाई जमरुद्दीन थाना हल्दौर के पैर में गोली लगने पर उसे दबाचे लिया गया, जबकि उसका साथी सुहेल पुत्र अनीस निवासी चादंपुर फरार हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पशु कटान करने के उपकरण और कार बरामद हुई।
विज्ञापन

शाहबाज ने बताया कि वह सुहेल निवासी चांदपुर, सरताज, सोनू, फरमान निवासीगण ग्राम गांवड़ी थाना नूरपुर, अमरोहा जिले के मोहम्मद आबिद निवासी बुद्ध बाजार, इंतजार निवासी मोहल्ला नौगावां सादात और इंतेकाब ग्राम कुआं खेड़ा के साथ मिलकर संरक्षित पशुओं को पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनका कटान कर मांस को अली और सलीम निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद नूरपुर और पटेल की दुकान निवासी मोहल्ला कुरैशियान चांदपुर की दुकान पर बेच देते हैं। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 अगस्त 2024 को नूरपुर क्षेत्र में ग्राम पनियाला गांवडी स्थित गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु को काटने की बात भी कुबूल की। एएसपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों द्वारा जिन दुकानों मांस बेचा जाता था, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed