फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut News Live: Fire broke out in Agriculture Crop Care factory in Bijnor, two employees scorched

Meerut News : 50 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, हादसे में पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत

Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र में एक एग्रीकल्चर क्रॉप केयर फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। दो मजदूर झुलस गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Fire broke out in Agriculture Crop Care factory in Bijnor, two employees scorched
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 50 हजार का इनामी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार दोपहर नजीबाबाद के नगीना देहात थाना क्षेत्र में एक एग्रीकल्चर क्रॉप केयर फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि फैक्टरी में रिएक्टर फटने से काम कर रहे दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना एवं पुलिस बल मौजूद है।

विज्ञापन


विधायक की गाड़ी से टकराया गोवंश, एयर बैग खुलने से बची जान
शामली में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और उनकी गाड़ी का चालक व गनर हादसे में बाल-बाल बच गए। गोवंश के टकराने से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयर बैग खुलने से विधायक और गाड़ी के चालक व गनर की जान बच गई।
विज्ञापन


सोमवार रात विधायक प्रसन्न चौधरी शामली से मेरठ जा रहे थे। काबड़ौत पुल से आगे अचानक गाड़ी के सामने निराश्रित गोवंश आ गया। गाड़ी से टकराने से गोवंश की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गोवंश से टकराते ही गाड़ी के एयर बैग खुल गए। जिससे विधायक और गाड़ी के चालक और गनर की जान बच गई। एयर बैग न खुलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत

बागपत जनपद के बड़ौत में बावली रोड पर रहने वाले छात्र की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मेरठ के नानू गांव के पास मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई बैंक मैनेजर की शादी का कार्ड देने मेरठ जा रहा था। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव ले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।

 

बड़ौत के बावली रोड निवासी शशांक (26) पुत्र उदयवीर सोमवार की शाम घर से बाइक पर मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां अपने बड़े भाई निशांत तोमर जो पानीपत की एक बैंक शाखा में मैनेजर है उसकी शादी का कार्ड देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ के नानू गांव के पास पहुंचा, तो सामने से अचानक जेसीबी आ गई और जोरदार भिड़ंत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराएं शव को लेकर बड़ौत पहुंचे और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।

 

दोघट के पूर्व चेयरमैन का भांजा व जयपुर की एसडीएम का भाई था शशांक
छात्र शंशाक दोघट के पूर्व चेयरमैन पिंटू का भांजा और जयपुर में एसडीएम देविका तोमर का भाई था। शशांक सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था। छात्र की मौत से भाई प्रशांत तोमर, बहन वर्णिका तोमर, मां अरुणा तोमर, पिता उदयवीर व परिवार की महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल है। प्रशांत ने बताया कि बड़े भाई निशांत की शादी 22 अप्रैल की तय है। उसी के कार्ड देने के लिए शशांक जा रहा था।

 

पुलिस कस्टडी से फरार हुए 50 हजार के इनामी तरुण उर्फ अभिषेक ठाकुर को मेरठ में नौचंदी ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि वह 26 जनवरी को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस की कस्टडी से हुआ हो गया था। कुछ दिन पहले आरोपी के किराए के घर पर नोटिस चस्पा किया गया था।

सरधना रोड पर स्कूटी सवार सास-बहू घायल

मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार शाम गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से आरोपी चालक को पकड़ लिया। सरधना रोड स्थित शिवनगर निवासी सुमन देवी मंगलवार शाम अपनी बहू के साथ सरधना फ्लाईओवर तक जा रही थीं। सरधना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed