फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut-Bijnor highway will be replaced by Surat

मेरठ-बिजनौर राजमार्ग की बदलेगी सूरत

Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut-Bijnor highway will be replaced by Surat
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा करते सांसद भ्ाारतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की मुहिम रंग लाई है। मेरठ-बिजनौर राजमार्ग की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार ने 47 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही राजमार्ग की मरम्मत का काम शुरू होगा। सांसद ने यह मामला केंद्रीय सड़क परिवहन    एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी    के सामने रखा था।
विज्ञापन

मेरठ-बिजनौर राजमार्ग 119 की हालत काफी समय से खस्ता है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहनों तक का चलना मुश्किल हैं। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार भाजपा नेता मामले को उठा चुके हैं। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने इस मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा था तथा मरम्मत का प्रस्ताव भी दिया था। सांसद भारतेंद्र के मुताबिक इस राजमार्ग की मरम्मत के लिए केंद्र से 47 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही राजमार्ग 119 की मरम्मत का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि राजमार्ग फोर लेन भी बनना है। पर इससे पूर्व गड्ढों से मुक्ति के लिए राजमार्ग की मरम्मत होनी जरूरी हो गई थी। इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  सांसद की मुहिम के बाद अब जल्द ही राजमार्ग की मरम्मत होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed