फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meena became the president of Agrawal Mahila Sabha

मीना बनीं अग्रवाल महिला सभा के अध्यक्ष

Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meena became the president of Agrawal Mahila Sabha
मीना बनीं अग्रवाल महिला सभा के अध्यक्ष
विज्ञापन

नजीबाबाद। अग्रवाल महिला सभा समाज के उत्थान के लिए रचनात्मक कार्य आयोजित करेगी। वार्षिक चुनाव में मीना अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला सभा की संगोष्ठी में समाजसेवी महिलाओं रचनात्मक समाजसेवी कार्य आयोजित करने का संकल्प लिया। प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए भी अग्रवाल महिला सभा कार्य करेगी। सुशीला गोयल और भावना अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत गणपति वंदन, अग्रसेन स्तुति और वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निशा अग्रवाल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्षा अग्रवाल ने तनु तायल को लकी ड्रा विजेता घोषित किया। चुनाव अधिकारी सुशीला गोयल और सहायक भावना अग्रवाल के नेतृत्व में वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। समाजसेवी मीना अग्रवाल को अग्रवाल महिला सभा का अध्यक्ष और पूजा अग्रवाल को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। सुरेखा मित्तल उपाध्यक्ष, शीला अग्रवाल उपसचिव, विनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष और रमा अग्रवाल सर्वसम्मति से निरीक्षक चुनी गईं। रितु गोयल, एकता तायल, बबीता तायल एवं निधि अग्रवाल को अंतरंग सदस्य मनोनीत किया गया। वर्षा अग्रवाल और सुशीला गोयल ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed