{"_id":"67a79e8b0f23171b9b02af81","slug":"medical-trainees-adopted-300-families-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-142556-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल प्रशिक्षुओं ने 300 परिवारों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल प्रशिक्षुओं ने 300 परिवारों को लिया गोद
Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने ग्राम पेदा के 300 परिवारों को गोद लिया है। ये प्रशिक्षु गांव के निवासियों की समय-समय पर जांच करेंगे तथा उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। एक प्रशिक्षु पर तीन परिवारों की जिम्मेदारी होगी।
मेडिकल के 100 प्रशिक्षुओं ने ग्राम पेदा का भ्रमण किया। उन्होंने गांव के तीन सौ परिवारों को गोद लेकर इन्हें बीमारियों से बचाने की जिम्मेदारी ली है। प्रशिक्षु अपनी पढ़ाई के साथ बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। गांव में शिविर लगाकर भी लोगों के स्वास्थ की जांच की जाएगी।
इससे पूरे गांव के लोगों को देखभाल के साथ इलाज की भी सुविधा मिल सकेगी। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने बताया कि प्रशिक्षु गांव में जाकर लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच कराएंगे। मेडिकल कॉलेज के 100 प्रशिक्षुओं द्वारा गांव को गोद लेने से ग्रामीण खुश हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षुओं की देखरेख में उन्हें उपचार मिल सकेगा।