फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical store owner dies after falling from hotel roof in police custody

पुलिस की कस्टडी में मेडिकल स्टोर स्वामी की होटल की छत से गिरकर मौत

Sun, 23 Oct 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Medical store owner dies after falling from hotel roof in police custody
बिजनौर के नजीबाबाद के वालिया रेजिडेंसी में मेडिकल स्टोर स्वामी मौत मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
पुलिस की कस्टडी में मेडिकल स्टोर स्वामी की होटल की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। पंचकुला पुलिस की कस्टडी में नगर के मेडिकल एजेंसी स्वामी संजीव टांक की होटल की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की प्रताड़ना से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। पंचकुला पुलिस दो पहले उसे हिरासत में लेकर गई थी। शनिवार शाम पुलिस उसे रिमांड पर लेकर नजीबाबाद पहुंची थी। रविवार सुबह संजीव की होटल की छत से गिरकर मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला सेवाराम निवासी संजीव मेडिकल एजेंसी स्वामी संजीव टांक (49) को पंचकुला पुलिस ने दो दिन पूर्व हिरासत में लिया था। पंचकुला क्राइम ब्रांच के एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस रिमांड के साथ संजीव को लेकर शनिवार शाम नगर के कोतवाली रोड स्थित वालिया रेजिडेंसी होटल में ठहरी थी। पुलिस ने कमरा नंबर 203 और 204 बुक कराया। हरियाणा पुलिस के एएसआई सहित छह सिपाहियों की कस्टडी में संजीव टांक की कमरा नंबर 203 से गिरकर रविवार सुबह सात बजे मौत हो गई। हरियाणा की पंचकुला पुलिस ने नजीबाबाद पुलिस को होटल के कमरे की खिड़की से कूदते समय संजीव की मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम ने घटनास्थल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। संजीव के पिता लल्लू सिंह टांक, भाई पवन टांक और परिजनों ने पंचकुला पुलिस पर संजीव टांक को होटल की छत से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने कस्टडी के दौरान होटल से भागने का प्रयास किया। वह होटल के तीसरी मंजिल पर बने कमरे की खिड़की से बराबर की छत पर कूदने का प्रयास कर रहा था। तभी वह बराबर की छत पर जाने के बजाय जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव को पंचकुला पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री के आरोप में हिरासत में लिया था। आरोप है कि संजीव व अन्य मेडिकल स्टोर स्वामियों के जरिये हरियाणा और पंजाब में नशीली दवाइयों की खेप पहुंच रही थी। क्षेत्र का एक और मेडिकल स्टोर संचालक फिलहाल हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में है। हरियाणा पुलिस ने संजीव टांक का बिजनौर में पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी नजीबाबाद राधेश्याम ने बताया कि मृतक संजीव को पंचकुला पुलिस रिमांड पर लेकर नजीबाबाद आई थी। पंचकुला के चंडी मंदिर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है।

मेडिकल स्टोरों पर होता है नशीली दवाओं का कारोबार
जिले के मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी नजीबाबाद तथा जनपद के मेडिकल स्टोर स्वामी नशीली दवाओं के कारोबार में पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में संभल पुलिस ने भी नजीबाबाद में छापा मारकर एक मेडिकल स्वामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed