{"_id":"67a64d4b093197b5670830a1","slug":"medical-store-closed-over-irregularities-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-142470-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनियमितताओं पर मेडिकल स्टोर को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनियमितताओं पर मेडिकल स्टोर को बंद कराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। ड्रग इंस्पेक्टर उमेश भारती ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ शक्ति नगर स्थित पाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
अनियमितता मिलने पर मेडिकल को बंद करा दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पाल मेडिकल स्टोर का लाइसेंस थोक की दवाई बेचने के लिए बना है। मगर, मेडिकल संचालक मेडिकल पर फुटकर दवाइयां बेचता हुआ मिला।
मेडिकल के संबंध में जनसुनवाई पोर्टल और ट्वीट के माध्यम से शिकायत की जा रही थी। उन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई की हुई है। मेडिकल लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अब यह मेडिकल खुलता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।