फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MBBS classes started in Mahatma Vidur Medical College

Bijnor News: महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू

Tue, 15 Oct 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 15 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes started in Mahatma Vidur Medical College
बिजनौर के महात्मा विदुर मे​डिकल कॉलेज में पहले दिन कक्षा में पढ़ने पहुंचे छात्र छात्राएं। स्रोत
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। भविष्य के डॉक्टर महात्मा विदुर की इस धरा पर पढ़कर आगे बढ़ेंगे। कॉलेज की 91 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पहले साल एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होना है। अभी 91 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बची हुई नौ सीटों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद प्रवेश होगा। सोमवार को कॉलेज में एक परिचय कक्षा हुई। जिसमें विद्यार्थियों और प्रोफेसर ने अपना परिचय कराया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा सिस्टम, एंटी रैगिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए कॉलेज में नियमित समय का पालन करने के बारे में बताया गया। शाम के बाद कोई विद्यार्थी अकेला बाहर नहीं निकलेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को कॉलेज में अपना वाहन नहीं रखने के लिए भी कहा। कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के 85 पद हैं। जिनमें से 52 पदों पर तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डाॅ. विदित दीक्षित ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स 80 घंटे का रहेगा। जो करीब 15 दिन तक चलेगा। इसके बाद विद्यार्थियों को विषय के अनुसार पढ़ाया जाएगा। कॉलेज में विद्यार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था हो गई है। साथ ही विद्यार्थियों को हॉस्टल में कमरे आवंटित कर दिए गए हैं।
- प्रोफेसर डॉ. सुधांशु का कहना है कि पहले दिन विद्यार्थियों को कक्षा का शेड्यूल के बारे में भी बताया गया है। कक्षाएं सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक संचालित होंगी। साथ ही बिजनौर की भौगोलिक स्थिति और शहर के बारे में भी जानकारी दी गई है।
- हाईवे पर नहीं लगाए गए कॉलेज पहुंचने के संकेतक बोर्ड
मेडिकल कॉलेज हाईवे से काफी दूर हटकर बना हुआ है। जिससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों को कॉलेज पहुंचने में काफी परेशानी हुई। क्योंकि हाईवे पर कॉलेज पहुंचने के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगा है। लोग पूछते हुए कॉलेज तक पहुंचे।
- कॉलेज और अस्पताल का करीब 96 प्रतिशत काम पूरा
पीडब्लूडी विभाग के अनुसार महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का करीब 96 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वर्तमान में कॉलेज में सड़क, सहित बिजली फिटिंग आदि का कार्य चल रहा है। इसके अलावा अस्पताल का भी अभी निर्माण कार्य चल रहा है।

- वर्जन :
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। नौ सीटों पर प्रवेश तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने बाद होगा। पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल पूरी तरह तैयार है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो गई है। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed