फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mass Dussehra worship took place in Swahedi village, Dulli Khan also attended

स्वाहेड़ी गांव में हुआ सामूहिक दशहरा पूजन, दुल्ली खां भी हुए शामिल

Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mass Dussehra worship took place in Swahedi village, Dulli Khan also attended
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में मिनी सचिवालय में सामूहिक दशहरा पूजन करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
स्वाहेड़ी गांव में हुआ सामूहिक दशहरा पूजन, दुल्ली खां भी हुए शामिल
विज्ञापन

गजरौला शिव (बिजनौर)। स्वाहेड़ी गांव में एक नई पहल हुई है। जिसमें तमाम परिवारों ने एक संग आकर सामूहिक रूप दशहरा पूजन किया। इन्होंने अपने अपने घरों के बजाय सार्वजनिक स्थान पर पूजन करते हुए दशहरा मनाया। गांव के एक मुस्लिम दुल्ली खां ने भी भाग इसमें हिस्सा लिया। शाम के समय गांव में झांकियां व अखाड़े निकाले गए।

बुधवार को गांव स्वाहेड़ी के ग्रामीण गांव में बने मिनी सचिवालय में एकत्र हुए। किरतपुर से आए पंडित राजेश्वर दत्त शर्मा ने विधि विधान के साथ हवन यज्ञ कर दशहरा पूजन कराया। यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक चला। दशहरा पूजन में सभी बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चल रहे पूजन कार्यक्रम में गांव के मुस्लिम व्यक्ति दुल्ली खां ने भी भाग लिया। गांव के बुजुर्ग सेठ जयनारायण सिंह व योगराज सिंह आदि के साथ हरनाम सिंह, मेघराज सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, चरन सिंह, लाखन सिंह, यतेंद्र सिंह, सोनू, रामसिंह आदि शामिल हुए। अखाड़े में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होता हुआ शिव मंदिर पहुंचा। शिव मंदरि में पूजा करने के बाद वापस रामलीला मैदान पहुंचा। रामलीला मैदान में रावण के पुतले को फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed