फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 15 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले सांप के काटने लेने की वजह से मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वाले ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गांव दल्लीवाला निवासी ममता देवी (35) पत्नी दिनेश कुमार रात के वक्त अपने घर में फर्श पर सो रही थी। अचानक महिला के घुटने से ऊपर किसी सांप ने काट लिया। जिससे उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने कई जगह झाड़ फूंक करने वालों को दिखाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। बाद में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने पति सहित ससुरालियों पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। विवाहिता के भाई पवन का कहना है कि एक दिन पूर्व उसकी बहन के साथ ससुरालियों ने झगड़ा किया था।
विज्ञापन

घटना के कई घंटों बाद भी ससुरालियों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें सही बात नहीं बता रहे हैं। मायके वाले मृतका के शव को लेकर सीएचसी पहुंचे, मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाल मनोज कुमार व उपनिरीक्षक जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed