फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Markets remain open, 60 places in the district jammed

खुले रहे बाजार, जिले में 60 जगह चक्का जाम

Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Markets remain open, 60 places in the district jammed
खुले रहे बाजार, जिले में 60 जगह चक्का जाम
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा बुलाया गया भारत में कोई प्रतिष्ठान बंद नहीं रहा। हालांकि भाकियू द्वारा जिले में करीब 60 से ज्यादा स्थानों पर चक्का जाम किया गया। चक्का जाम में कार्यकर्ताओं ने जनता की सुविधा का ध्यान रखा और उन्हें जाने से नहीं रोका। शाम चार बजे चक्का जाम खुलने के बाद लोगों को राहत मिली।
भाकियू ने कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था, लेकिन व्यापारियों ने इसका समर्थन नहीं किया। भाकियू ने जिले भर में 60 स्थानों पर चक्का जाम किया। जिला मुख्यालय पर दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे बैराज रोड पर कान्हा फार्म हाउस के सामने चक्का जाम किया गया। किसान एक तरफ सूखा पेड़ डालकर तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर ट्राली खड़ा करके सड़क पर धरने पर बैठ गए। युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों की तरफ से कान बंद कर लिए हैं। सरकार जानबूझकर किसानों की आवाज को अनसुना कर रही है। कृषि कानूनों के विरोध में किसान एक साल से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई इसे नहीं देख रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार किसानों को भूमिहीन करने की साजिश करने में लगी हुई है। कहा कि सरकार ने मिल मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए गन्ने के दाम भी मामूली ही बढ़ाए हैं। भाकियू ने चक्का जाम में आम जनता की सहूलियत का ध्यान रखा। विद्यार्थियों के वाहन, एंबुलेंस व अंतिम यात्रा वाहनों को नहीं रोका गया। पुलिस ने बैराज रोड के ट्रैफिक को फायर स्टेशन रोड से रिंग रोड होते हुए निकलवा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन नहीं लगी। शाम तीन बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर धरना खत्म किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अतुल कुमार, संदीप त्यागी, सुनील प्रधान, महावीर सिंह, अतुल कुमार, जसवीर सिंह, डा.ओंकार सिंह, दीपक तोमर, मनोज कुमार, हर्षवर्धन, कांग्रेस नेता नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के चक्का जाम को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
बिजनौर। किसानों के भारत बंद को देखते हुए पुलिस पहले ही अलर्ट थी। जिन जिन जगहों पर जाम लगाया, वहां पुलिस भी मुस्तैद रही, जिसने ट्रैफिक और किसानों की गतिविधियों पर नजर रखी। सोमवार को सवेरे ही किसानों के जाम को लेकर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को ब्रीफ कर दिया था। एक दरोगा और चार चार सिपाही एक प्वाइंट पर तैनात किए गए थे। बिजनौर बैराज रोड पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिसफोर्स के साथ किसानों के धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्काजाम की खबर
अफजलगढ़/रेहड़। भाकियू ने जसपुर तिराहे पर धरना देते हुए चक्का जाम किया। किसान आंदोलन के समर्थन में बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में जसपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। धरना स्थल पर सपा नेता कपिल कुमार, बसपा नेता मोहम्मद जैद, आप नेता निर्मल मिश्रा, रालोद के मनोज सिरोही, तथा कांग्रेस नेता इस्माइल तुर्क ने किसान आंदोलन के समर्थन का एलान किया। उधर, रेहड़ में बादीगढ़ चौराहे पर जाम लगाया गया। अध्यक्षता दर्शन सिंह फौजी व संचालन राणा सिंह ने किया। इस दौरान चौराहे पर सभी दुकानें बंद रहीं।
वाहनों की लगी कतारें
हल्दौर में बालकिशनपुर चौराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर करीब पांच घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम में फंसे लोगों को खाना भी खिलाया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। वहीं गंज हल्दौर चौराहे पर किसानों ने जाम लगाया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। उधर, धरना प्रदर्शन की अगुवाई शंकर सिंह, रवि शेखर तोमर ,परविंदर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह आदि ने की।
बल्लियां लगाकर किया आवागमन बाधित
नींदडू/ नहटौर में मनकुआं-अंथाई शेख चौराहे पर किसानों एवं भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राज्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगाने तथा अंथाई शेख व मनकुआं मार्ग पर बल्लियां लगाकर आवागमन बंद कर देने से राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं किरतपुर में नजीबाबाद रोड पर रेलवे स्टेशन चौराहा व रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। रेलवे चौराहा पर जाम लगाये किसानों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया। चंदपुर में चंदक मे दौलतपुर चौराहे पर चक्का जाम किया। भाकियू नेता डा. विजय सिंह के नेतृत्व में दौलतपुर चौराहे पर जाम लगाया गया। शिवाला कलां में नूरपुर अमरोहा मार्ग गांव मुराहट के सामने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। शाम को 4:00 बजे किसानों ने थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। नहटौर में भाकियू कार्यकर्ताओ ने फुलसंदा, सदरूदीनगर, बालापुर, पुट्ठा पुट्ठी के सामने मार्गों पर जाम लगाया। फुलसंदे रालोद कार्यकर्ताओं ने भी बंद का समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता निभाई।
बाजार पूर्ण रूप से खुला रहा
हीमपुर दीपा। किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता रोहताश सिंह राठी की अगुवाई में चांदपुर बिजनौर मार्ग स्थित रावटी भट्टा के पास सुबह दस बजे से जाम लगाया। गांव रनिया में किसान नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मार्ग को जाम रखा। झालू में सैकड़ों किसानों ने बिजनौर-नूरपुर मार्ग गोल बाग चौक पर चक्का जाम किया। नगर का बाजार पूर्ण रूप से खुला रहा। बिजनौर नूरपुर हाईवे मार्ग स्थित गोलबाग चौक पर जाम लगाया गया। मंडावर में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की।

नूरपुर में शहीद तिराहे पर प्रदर्शन
नूरपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहीद तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सोमवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में किसान शहीद तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे किसानों ने थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर जाम खोला। जाम के दौरान पुलिस ने बिजनौर, मुरादाबाद व चांदपुर रोड पर शहर की सीमा से बाहर ही ट्रैफिक रोके रखा।

दिल्ली पौढ़ी हाइवे पर बिजनौर में चक्का जाम के दौरान वाहनों का रोकते पुलिसकर्मी।

दिल्ली पौढ़ी हाइवे पर बिजनौर में चक्का जाम के दौरान वाहनों का रोकते पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed