{"_id":"5aa177904f1c1ba0758b45b9","slug":"market-will-be-closed-during-the-procession-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस के दौरान बंद रहेगा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस के दौरान बंद रहेगा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगीना में दुल्हेंडी के दिन नगीना में रोका गया रंग का जुलूस अब 10 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निकाला जाएगा। जुलूस मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर से शुरू होगा। जुलूस में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जुलूस आयोजकों व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों से अलग-अलग बैठक की। एसडीएम नगीना ने बताया कि जुलूस नियत स्थानों से होकर निकलेगा और इस दौरान बाजार बंद रहेगा।
बृहस्पतिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक आयोजकों की कमेटी के लोगों से बैठक कर जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। यदि जुलूस के दौरान कोई शरारती तत्व या बाहरी तत्व जुलूस के दौरान दिखाई देगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजक कमेटी के सभी सदस्यों से अपील की कि वे जुलूस के दौरान जुलूस में मौजूद रहेंगे। बैठक में मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के प्रबंधक हरि गोपाल, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, नीरज अग्रवाल, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजू विश्नोई, संजय विश्नोई समेत 25 सदस्यगण समेत एसडीएम नगीना इन्द्रजीत सिंह, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
दोपहर एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों की आयोजित बैठक में सभी से शनिवार को निलकने वाले रंग के जुलूस में सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दिए गए सुझाव को भी पुलिस प्रशासन ने संज्ञान में लिया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान सभी आयोजकों की मौजूदगी होनी अनिवार्य है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे लोग जुलूस में यदि शामिल होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस निकलवाने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई हैं। बैठक में पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, काष्ठकला उद्यमी जुल्फकार आलम, काजी अरशद मसूद, सिद्दीकी मुल्तानी, मुफ्ती इल्यास, अब्दुल बहाव, नफीस अहमद, निसार अहमद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। नगर में बाजार खुलने से रौनक बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी धार्मिक स्थलों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पीकेट तैनात की है।