फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marhaba-Marhaba... What can I say about the arrival of Sir?

Bijnor News: मरहबा-मरहबा... हुजूर की आमद क्या कहिए

Thu, 28 Sep 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Marhaba-Marhaba... What can I say about the arrival of Sir?
ईद मिलादुन्नबी पर नजीबाबाद और कल्हेड़ी में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/जलालाबाद। ईद मिलादुन्नबी अकीदत और खुशनुमा माहौल में मनाई गई। मुस्लिमों ने हुजूर की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश करते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में अंजुमनों के झंडों के साथ कई स्थानों पर तिरंगा लहराया गया।
अंजुमन शान-ए-मिलत के नेतृत्व में नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। विधायक हाजी तसलीम अहमद, मो. जाहिद हसन और मौलाना वाजिद रिजवी ने हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व अब्दुल वाजिद रिजवी ने कुरान की तिलावत पेश की। मरहबा-मरहबा... हुजूर की आमद क्या कहिए, नारों के साथ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरा।
विज्ञापन

अंजुमन शाने मिल्लत के नेतृत्व में जुलूस में अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा, गुलामाने रसूल, अंजुमन गुलामाने मोहम्मदी, अंजुमन वारिसे रजा, अंजुमन रजाए मुस्तफा, अंजुमन गुलामाने हुसैनी, रजाए मोहम्मद, अंजुमन बाबा नन्हे मियां पाईंबाग सहित क्षेत्र की कई अंजुमनों ने मजहबी मंजर पेश किए। अंजुमनों की ओर से हामिद हुसैन, मो.सलीम, हाजी यासीन, नईम सैफी, मो.यूनुस, मो. फिरोज ने अंजुमनों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी में हाजी जाहिद हुसैन, मुंशी अमीर अहमद, नवाब वारसी, मौलाना महफूज रजा, मुफ्ती गुलाम मोईनुद्दीन, शेर अली, शालू शाकिर, अलताफ हुसैन, मो.खालिद, लियाकत हुसैन, मौलाना मतलूब खां शामिल रहे। जुलूस मछली बाजार में पहुंचकर संपन्न हुआ।
उधर, जलालाबाद के गांव मुबारकपुर कल्हेड़ी में मुंशी इरफान, ग्राम प्रधान मो. जाकिर के नेतृत्व में ईज मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया। सैय्यद शाह विलायत की मजार से शुरू हुआ जुलूस शाह कलाम दरगाह पहुंचा। जुलूस में मो. शाकिर, मो. नाज, फहीम अहमद, मो. जुनैद, लड्डन खां, हाफिज शाकिर आदि शामिल हुए। उधर, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एड., कार्यकारी नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी, अभिनव अग्रवाल, अमजद सिद्दीकी, नईमूल अख्तर, वसीम अख्तर, नदीम फारुकी, रेहान नवाज शामिल रहे।





धामपुर में निकाला भव्य जुलूस ए मुहम्मद्दी


धामपुर। अंजुमन फलाहे अहले सुन्नत संस्था की ओर से जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। मोहल्ला बंदूकचियान स्थित जामिया नूरिया मदरसा से ऊंची मस्जिद के मौलाना जाकिर ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। जुलूस मदरसा जामिया नूरिया पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में मुफ्ती मोहम्मद इकबाल साहब, मोहम्मद उस्मान , मोहम्मद शाहिद चिश्ती, ताहिर लतीफी, हाफिज सईद अहमद, आसिम रजा सूफी , जुबेर अहमद ,आदिल मुल्तानी, अंजुमन फलाहे अहले सुन्नत कमेटी अध्यक्ष जकी खान, महासचिव नसीम सलमानी, उपाध्यक्ष फुरकान अहमद, काशिफ खान, इरफान लतीफी, पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान के सुपुत्र अमित प्रताप सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, जुल्फिकार अंसारी, नसीम राणा, अरमान अली, साजिद कस्सार, अदनान राइन, इरशाद मंसूरी, आसिफ खान, ओम जीत सिंह,शमीम फल वाले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर अध्यक्ष वसीउर रहमान, जसराम, सुधीर कुमार एडवोकेट, मंसूर अहमद, राजेंद्र कुमार चौहान स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed