फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marathon will start from Nehru Stadium at eight in the morning

नेहरू स्टेडियम से सुबह आठ बजे शुरू होगी मैराथन

Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Marathon will start from Nehru Stadium at eight in the morning
नेहरू स्टेडियम से सुबह आठ बजे शुरू होगी मैराथन
विज्ञापन

बिजनौर। गणतंत्र दिवस पर सुबह आठ बजे से देश के कोविड योद्धाओं को समर्पित रिपब्लिक डे मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। डीएम रमाकांत पांडेय मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन के साथ पुलिस की मोबाइल वैन भी रन करेगी।

गणतंत्र दिवस पर खेल विभाग की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से 26 किमी मैराथन पुरुष वर्ग, 26 किमी मैराथन 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग, 10-10 किमी मिनी मैराथन पुरुष एवं महिला वर्ग, पांच किमी में 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग, चार किमी रन फॉर फन एंड फैमिली मैराथन का आयोजन सुबह आठ बजे से किया जाएगा। डीएम के अनुसार मैराथन एवं मिनी मैराथन का आयोजन कराने के लिए एडीएम प्रशासन विनोद कुुमार गौड़ को प्रभारी के रूप में नामित किया गया है। बताया कि 26 किमी मैराथन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मंडावर स्थित शहीद प्रीतम सिंह द्वार तक जाकर उसी रूट से वापस स्टेडियम में ही समाप्त होगी। मैराथन के दौरान सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबाइल वैन भी मैराथन के साथ रन करेगी। इस मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 26 हजार, द्वितीय स्थान के लिए 11 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को पांच हजार, जबकि चौथे से दस स्थान तक आने वाले प्रत्येक एथलीट को एक हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार मिनी मैराथन सहित अन्य दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की जाएगी। मैराथन सहित सभी दौड़ के आयोजन को सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समुचित पुलिस एवं चिकित्सा व्यवस्था, नेहरू स्टेडियम में मोबाइल शौचालय, समुचित पेयजल की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed