{"_id":"63c44462fb46d466cc738cd0","slug":"map-of-new-building-of-railway-station-released-fly-over-bridge-will-be-built-in-dhampur-and-seohara-bijnor-news-c-14-1-79938-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - रेलवे स्टेशन के नए भवन का नक्शा जारी, धामपुर और स्योहारा मे बनेेंगे फ्लाई ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - रेलवे स्टेशन के नए भवन का नक्शा जारी, धामपुर और स्योहारा मे बनेेंगे फ्लाई ओवर ब्रिज
Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ऐसा बनेगा धामपुर का कायाकल्प के बाद नया रेलवे स्टेशन
- प्लेटफार्म नंबर एक की होगी 600 मीटर लंबाई, 24 कोच आसानी से हो सकेंगे कवर, स्टेशन पर बनेगा नया एफओबी
फोटो चार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विधायक अशोक राणा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर रेलवे के इंजीनियर विभाग की ओर से कायाकल्प के बाद धामपुर रेलवे स्टेशन के नवीन रेलवे स्टेशन के नक्शे को जारी कर दिया है। बताया गया कि निर्धारित नक्शे के आधार पर अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने जो प्रस्ताव रेलवे को भेजे गए थे। उनमें से कई मंजूर हो गए हैं। जिसके तहत धामपुर में शुगर फाटक और स्योहारा में फलाईओवर ब्रिज का निर्माण होगा और धामपुर स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा।
विधायक ने रेलवे भवन दिल्ली में संपन्न हुई बैठक से लौटने के बाद बताया कि अब धामपुर के रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम तेजी से शुरू होगा। जिसकी विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। उनके द्वारा कई प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें से अधिकांश मंजूर हो गए हैं। बाकी पर काम चल रहा है। बताया कि रेलवे की ओर से धामपुर के रेलवे स्टेशन का नक्शा जारी कर दिया गया है। स्टेशन पर बना पुराना एफओबी टूटकर नया बनेगा। धामपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक की लंबाई 600 मीटर होगी। जिसमें ट्रेन के करीब 24 कोच आराम के साथ आ सकेंगे। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन की लंबाई 500 मीटर लंबी होगी। धामपुर में शुगर मिल फाटक और स्योहारा में फ्लाईओवर का निर्माण होगा। उनके स्तर से और भी कई प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनकर काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी मंजूरी मिलेगी।