{"_id":"58600fab4f1c1b5221eeb003","slug":"many-of-the-issues-raised-by-secondary-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने उठाईं कई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने उठाईं कई समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।
एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर में संघ की जिला स्तरीय बैठक में जिला कार्यकारिणी के चुनाव पर विचार किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक को कार्यक ारिणी चुनने के लिए अधिकृत किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय उपाध्यक्ष ने संगठन की सेवाएं कर और अपनी सक्रियता से संगठन को ऊर्जा प्रदान कर मजबूती दी गई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने सभा में एनपीएस की कटौती को एनएसडीएल के खाते में जमा कराने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। संगठन की पुरानी पेंशन बहाली को प्राथमिकता बताते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष ने संघर्ष जारी रखने की मांग की है। बैठक में एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य अफजाल अहमद, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार त्यागी, चौधरी गिरिराज सिंह, टिकेश चौधरी, शेर सिंह, रविंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। विनेश त्यागी ने अध्यक्षता और जिलामंत्री विनोद कुमार ने संचालन किया।