फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many ARP posts remain vacant

एआरपी के कई पद रह गए रिक्त

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Many ARP posts remain vacant
बीएसए ने चयनित एआरपी को 12 तक कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश,
विज्ञापन

परीक्षा में कई शिक्षक हुए फेल, 55 एआरपी का किया जाना था चयन
बिजनौर। अकादमिक रिसोर्स पर्सन की परीक्षा से लेकर माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार में कई शिक्षकों के फेल होने से जिले में एआरपी के कई पद रिक्त रह गए। बीएसए ने चयनित एआरपी को 12 दिसंबर तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिले में ब्लॉक स्तर पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास क्षेत्र में पांच-पांच रिसोर्स पर्सन रखे जाने थे, जिसमें हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयक के एआरपी रखे जाने थे, पर बीएसए द्वारा जारी सूची में जिले में कई एआरपी के पद रिक्त रह गए हैं। जिसमें ब्लॉक किरतपुर में हिंदी विषय के एआरपी का चयन नहीं हो सका है, जबकि विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल में सभी पांचों पदों पर चयन हो गया है। ब्लॉक अफजलगढ़ में सामाजिक अध्ययन व गणित के एआरपी रखे गए हैं। इस ब्लॉक में तीन पद रिक्त रह गए हैं। जलीलपुर में भी गणित व विज्ञान के एआरपी का चयन किया गया है। हल्दौर व नजीबाबाद में हिंदी विषय के एआरपी का चयन नहीं हो पाया है, जबकि नूरपुर ब्लॉक में अंग्रेजी व हिंदी के एआरपी का चयन नहीं हो पाया है। अल्हैपुर में भी अंग्रेजी व हिंदी के एआरपी का चयन नहीं हुआ। बुढ़नपुर में हिंदी, अंग्रेजी व विज्ञान विषय का चयन नहीं हो पाया है। कोतवाली ब्लॉक में विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी विषय के पद रिक्त रह गए हैं, जबकि नहटौर में हिंदी, अंग्रेजी विज्ञान के एआरपी पद पर शिक्षकों के फेल होने से पद रिक्त रह गए हैं। बीएसए के मुताबिक जिले में 55 एआरपी का चयन किया जाना था। एआरपी परीक्षा को शिक्षकों के द्वारा गंभीरता से नहीं लिए जाने पर शिक्षकों के फेल होने से पद रिक्त रहे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed