{"_id":"5738bf8a4f1c1bf815ac72f6","slug":"manvi-top-in-intermediate-results-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवी ने बढ़ाया मान, इंटर में रहीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवी ने बढ़ाया मान, इंटर में रहीं टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 15 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव फीना में इंटर की टॉपर मानवी को मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद (यूपी बोर्ड) के घोषित परीक्षा परिणाम में सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना की इंटरमीडिएट की छात्रा मानवी राजपूत ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की कामयाबी पर जिले के लोगों को गर्व है। परिवार के सदस्यों ने मानवी की सफलता पर खुशी जताई है।
छात्रा मानवी चौहान के पिता मनोज राजपूत सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक व इंटर कॉलेज प्रबंधक समिति के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी माता ममता राजपूत फीना की ग्राम प्रधान हैं। पीसीबी ग्रुप की छात्रा मानवी राजपूत ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। जीव विज्ञान में उसे 99 अंक मिले हैं। मानवी राजपूत ने बताया कि परीक्षा की सफलता के लिए उसने दिन रात मेहनत से पढ़ाई की। वह रोजाना करीब 14 घंटे पढ़ाई करती थी।
आगे वह सीपीएमटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह कोटा के एक कोचिंग संस्थान की मदद ले रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगराम सिंह ने बताया कि पहली बार उनके विद्यालय का कोई विद्यार्थी जनपद में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में मानवी राजपूत 96.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, शिवि सिंह 86.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व कामिनी 85.6 प्रतिशत आंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में पिंकी रानी प्रथम, दुष्यंत कुमार व संदीप तृतीय स्थान पर रहे।