फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manure will rain from the sky and crops will flourish

आसमान से बरसेगा खाद तो लहलहाएंगी फसलें

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Manure will rain from the sky and crops will flourish
बिजनौर में गन्ने के खेत में ड्रोन से किया गया यूरिया का छिड़काव। (फ़ाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
आसमान से बरसेगा खाद तो लहलहाएंगी फसलें
विज्ञापन

बिजनौर। पारंपरिक खेती के तरीके छोड़कर किसान तकनीक के पथ चलकर अपनी आय बढ़ाएंगे। गन्ना विभाग किसानों को खाद का तरल पदार्थ, दवाईयों का गन्ना फसल पर स्प्रे के लिए किसानों को किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराएगा। जनपद की सभी गन्ना समितियों पर ड्रोन खरीदे जाएंगे। बिजनौर किसान सहकारी समिति पर दो ड्रोन खरीदे जाएंगे। बाकी 10 समितियों पर एक-एक ड्रोन खरीदा जाएगा। विभाग ड्रोन की खरीद के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति को मुख्यालय भेज रहा है।
बिजनौर ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना महत्वपूर्ण फसल है। गन्ने की खेती को लाभ का सौदा बनाने के लिए गन्ना विभाग लगातार किसानों को तकनीक का प्रयोग कराने के साथ उन्हें उन्नत बीज उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में किसानों का खाद पर कम खर्च करने के लिए ड्रोन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। ताकि तरल पदार्थ के खाद का प्रयोग कर किसान न सिर्फ अपना खर्च कम कर सकेंगे, बल्कि पर्यावरण व खेती के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

- पहले फार्म मशीन शुरू की
गन्ना विभाग की ओर से गन्ना समितियों में फार्म मशीन योजना चलाई गई। इसमें किसानों को कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जो किसान महंगे कृषि यंत्र खरीदने में असमर्थ रहते हैं। वे यहां से किराए पर यंत्र लेकर अपना खेती का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इफको ने किया ट्रायल
सहकारी संस्था इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से तकनीक पर आधारित नैनो यूरिया विकसित किया गया। पारंपरिक यूरिया से सस्ता है तथा पर्यावरण अनुकूल है। संस्था की ओर से पिछले सप्ताह कई किसानों के यहां ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का गन्ना फसल पर स्प्रे कराया है।

सभी गन्ना समितियों में खाद का स्प्रे करने के लिए ड्रोन खरीदने की कार्य योजना बनाई जा रही है। बिजनौर समिति बड़ी होने पर इसमें दो ड्रोन का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। ड्रोन खरीदने के लिए कार्ययोजना बनाकर स्वीकृति को मुख्यालय भेजा जाएगा। साथ ही हर समिति पर कर्मचारी को ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। खरीद के बाद किसानों के लिए उचित किराया निर्धारित किया जाएगा। इससे किसान का खर्च कम होगा। छोटे व बड़े गन्ने पर आसानी से स्प्रे हो जाएगा।
- यशपाल सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed