फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manoj sentenced to 10 years for raping a minor

Bijnor News: नाबालिग से दुष्कर्म में मनोज को 10 साल की सजा

Fri, 23 Feb 2024 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Manoj sentenced to 10 years for raping a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल जैन ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में मनोज को दोषी पाते हुए 10 साल के कारावास एवं 16 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 13 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को तीन लाख का प्रतिकार दिए जाने की संस्तुति की है।


शासकीय अधिवक्ता भोलेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार नाबालिग पीड़िता भीख मांगती थी। चार जून 2023 को एक बजे रोडवेज बिजनौर पर भीख मांग रही थी। उसे एक व्यक्ति वहां मिला। उसने कहा कि भीख मत मांगो, मेरे साथ मेरे गांव चलो, वहां तुम काम करना। उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव ले गया। मगर, उसने रात्रि में लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। तीन-चार दिन वहीं रखा, फिर उसे बिजनौर ले आया। बिजनौर में एक जगह बैठाकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसे गांव में पता चला था कि आरोपी का नाम मनोज है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मनोज को गिरफ्तार किया। इस मामले में मनोज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई। आठ माह के अंदर न्यायालय ने इस मामले में निर्णय सुनाया है। दोषी मनोज निवासी बांकपुर को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed