फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mannagar-Shahpur Jamal connectivity route is bad for twenty years

बीस वर्ष से बदहाल है माननगर-शाहपुर जमाल संपर्क मार्ग

Sat, 22 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mannagar-Shahpur Jamal connectivity route is bad for twenty years
अफजलगढ के गाँव माननगर से शाहपुर जमाल को जाने वाला बदहाल मार्ग। - फोटो : BIJNOR
बीस वर्ष से बदहाल है माननगर-शाहपुर जमाल संपर्क मार्ग
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव माननगर से शाहपुर जमाल को जाने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि अथवा उच्चाधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
गांव शाहपुर जमाल एवं माननगर निवासी ग्रामीण इंदर सिंह, तिरमल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनिल कुमार, नंदराम सिंह ने बताया कि गांव माननगर राष्ट्रीय राजमार्ग से शाहपुर जमाल एवं अन्य कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस कारण रास्ते में कीचड़ हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर कीचड़ होने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने से घायल हो रहे हैं। बरसात में वाहनों से चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस संपर्क मार्ग से मौसमपुर, सिरियावाली, चक हसनपुर, मोहद्दीपुर, सादकपुर, भटपुरा, बादशाहपुर, हरपुर, मच्छमार, सुआवाला सहित अन्य गांव को जोड़ने वाला मार्ग है। इस पर प्रतिदिन सैकड़ों से अधिक राहगीर निकलते हैं। वहीं भूतपुरी में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पैदल साइकिल एवं निजी वाहनों से इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग को बने दो दशक से भी अधिक का समय हो चुका है। कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र ही मार्ग निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता इकरार अहमद ने बताया प्रोजेक्ट एनएच-734 से करीब 14 किलोमीटर माननगर से शाहपुर जमाल, हसनपुर, बादशाहपुर, मछमार, दुलीचंदपुर आदि गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव बीते वर्ष मार्च में शासन को भेजा जा चुका है अभी तक शासन से बजट पास नहीं हुआ है। प्रस्ताव पारित होने एवं धन आवंटन होते ही मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed