फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   mangalsutra snatched from woman's neck

महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र

Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
mangalsutra snatched from woman's neck
महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। विवाह समारोह में जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र बाइक सवारों ने सरेशाम झपट लिया। जबकि कुछ ही फासले पर आदर्शनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। 10 दिन के अंदर नगर में बाइक सवार बदमाशों ने चेन की दूसरी घटना को अंजाम दिया है।
आदर्शनगर पुलिस चौकी के निकट सुभाषनगर मार्ग पर बाइक सवार युवकों ने शादी समारोह में जा रही भारती के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। सहारनपुर की पंजाबी कॉलोनी निवासी महक सिंह की पत्नी भारती अपने संबंधी सेवानिवृत्त दरोगा अशोक कुमार के पुत्र की शादी में आई थीं। सुभाषनगर से भारती आदर्शनगर चौकी के निकट स्थित संगम मैरिज हॉल जा रही थीं, उनके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे बुंदकी दिशा से पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के गले से लगभग ढाई तौला सोने का मंगलसूत्र झपट लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद बाइक सवार बुंदकी दिशा की ओर भाग गए। पीड़ित महिला ने घटनास्थल के निकट आदर्शनगर पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़, चौकी प्रभारी जनप्रिय गौड़ और क्षेत्रीय पुलिस ने बदमाशों को तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। आदर्शनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में ही 28 मई को सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने आदर्शनगर निवासी कारोबारी हरेंद्र राजपूत के गले से सोने की कीमती चेन झपट ली थी। महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed