{"_id":"5eac54e08ebc3e907664ad53","slug":"mandi-committee-remained-closed-bijnor-news-mrt480004074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रही मंडी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रही मंडी समिति
विज्ञापन
बंद रही मंडी समिति
किरतपुर। प्रत्येक माह की एक तारीख को मंडी बंद होने तथा बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में सब्जी की आढ़त बंद रहीं। गुड़ की बोली भी नहीं हुई। इसकी वजह से मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
मंडी समिति के मेन गेट सुबह से बंद रहने के कारण वाहनों एवं लोगों की आवाजाही नहीं हुई। गांवों से सब्जी बेचने खरीदने आने वाले नए सब्जी व्यापारियों को एक तारीख को मंडी बंद होने की जानकारी नहीं थी। वह मंडी समिति के दरवाजे बंद पड़े देख वापस चले गए। मंडी समिति में रोजाना होने वाली भीड़ को लाकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में भारी मशक्कत करने वाली पुलिस शुक्रवार को चैन से रही।