फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandawar-Kiratpur construction started, Nahtaur-Shadipur will take time

Bijnor News: मंडावर-किरतपुर का निर्माण हुआ चालू, नहटौर-शादीपुर में लगेगी देर

Sun, 05 May 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mandawar-Kiratpur construction started, Nahtaur-Shadipur will take time
-नहटौर-शादीपुर मार्ग पर निर्माण को लेकर की गई थी शिकायत, हो चुकी जांच
विज्ञापन

-ठेकेदार ने प्रोजेक्ट में शामिल दूसरी सड़क मंडावर किरतपुर पर किया काम चालू


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। इसे जांच का फेर कहें या कुछ और मगर शादीपुर नहटौर मार्ग पर फिलहाल काम बंद है। आधा अधूरा काम छोड़कर दूसरी सड़क का निर्माण चालू कर दिया गया है। दरअसल, निर्माण को लेकर की शिकायत पर दो बार जांच हो चुकी है। फिर भी शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं किया जा सका। हालांकि विभागीय अधिकारी तीस जून तक सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा करने के दावा कर रहे हैं।
बालावाली से फीना तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग की लंबाई 82 किलोमीटर हैं। मगर, 39 किलोमीटर की दूरी में मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर थी, जिसके बढ़ाकर सात मीटर किया जाना है। जिस पर 53 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। सड़क के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में शामिल पैजनिया से चांदपुर और चांदपुर से फीना तक निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उधर, नहटौर से शादीपुर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा था। कई किलोमीटर सड़क बन चुकी थी, इसी बीच कुछ लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए शिकायत कर दी। शिकायत के बाद दो बार जांच हो चुकी है। जांच में सबकुछ ठीक मिलने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। उधर, शनिवार को भी दोबारा से जांच टीम पहुंची थी। जांच टीम के साथ शिकायतकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इसी वजह से सड़क के निर्माण पर ब्रेक लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव मलकपुर देहरी और पेहरुवाला आदि गांव की आबादी में सीसी रोड की एक लेन बना दी गई थी जबकि दूसरी लेन के निर्माण के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। उधर निर्माण करने वाली फर्म ने इसी प्रोजेक्ट में शामिल मंडावर-किरतपुर रोड का चौड़ीकरण का काम चालू कर दिया है। इस मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद ही फिर से शादीपुर नहटौर पर काम चालू किया जाएगा।




फिलहाल नहटौर से शादीपुर तक काम अभी बंद है। दूसरी ओर मंडावर से किरतपुर के बीच निर्माण चालू किया गया है। इस मार्ग पर पहले आधार तैयार हो गया था। हालांकि तीस जून तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। शिकायत की दो बार जांच की जा चुकी है, जोकि संतोषजनक मिली है। अब बिना वजह विवाद किया जा रहा है। - शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed