फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandawali's Sachin first in 1500 meters race

1500 मीटर दौड़ में मंडावली का सचिन प्रथम

Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mandawali's Sachin first in 1500 meters race
बिजनौर के नजीबाबाद के सेंट मेरी में स्पोर्ट्स मीट में दौड़ लगातीं जूनियर वर्ग की छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
1500 मीटर दौड़ में मंडावली का सचिन प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एजुकेशन सोसायटी के नेतृत्व में सेंट मेरी स्कूल में आयोजित 17वीं ईएसडीबी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। स्पोर्ट्स मीट में बिजनौर और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 31 विद्यालय के विद्यार्थियों ने दमखम के साथ प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट के समापन पर आज शाम चार बजे रस्साकशी का फाइनल मुकाबले और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद परिसर में स्पोर्ट्स मीट के संयोजक फादर जैक्सन, एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेट्री जॉस टीजे, सेंट मेरी स्कूल के प्रबंधक फादर जिंटो चिलंगारा, प्रधानाचार्य सिस्टर लीसी के नेतृत्व में खेलकूद के मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिशप ग्रेशियन मुंडाडन, विकर जनरल फादर जॉस टीजे, प्रबंधक फादर जिंटो ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। आलोक त्यागी, बलजीत कौर, अंबिता के संचालन में बृहस्पतिवार को दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट की रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

1500 मीटर सीनियर वर्ग में सेंट मेरी मंडावली के सचिन ने प्रथम, सेंट थैरेजा स्कूल श्रीनगर के श्रवण रावत ने द्वितीय और सेंट जोसेफ स्कूल दोधराजपुर के अखिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में सेंट भिक्कावाला की दीक्षा चौहान ने प्रथम, सेंट मेरी नजीबाबाद की निहारिका ने द्वितीय और सेंट जोसेफ कोटद्वार की अदिति नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट जूनियर बालक वर्ग में बिजनौर के प्रणव, जोशीमठ के दीपक, कोटकादर के मो. अफ्फान, बालिका वर्ग में मंडावली की अरिबा, कोटकादर की प्रियांशी, नजीबाबाद की रिद्धिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट सीनियर बालिका में कोटद्वार की सिया जाखल ने प्रथम, बड़िया की रिया यादव ने द्वितीय, मंडावली मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट सब जूनियर बालिका वर्ग में हल्दौर की नैनसी, गोपेश्वर की आराध्या और कोटकादर की जानकी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉंग जम्प जूनियर बालिका में गोपेश्वर की महक रावत ने प्रथम, किरतपुर की प्रज्ञा चौधरी ने द्वितीय और हल्दौर की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉंग जंप जूनियर बालक वर्ग में अफजलगढ़ के अभ्युदय तिवारी, चिल्यालीसौर के गौरव और चांदपुर के फैजान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लॉंग जंप सीनियर बालक वर्ग में मंडावली के अनमोल, बिजनौर के विभु, बड़िया के इंद्रजीत, लॉंग जंप सीनियर बालिका में बड़िया की मैत्री, मंडावली की सानिया और श्रीनगर की मीनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो जूनियर बालक वर्ग में कोटकादर के फरजान, भिक्कावाला के आदित्य, घोलतीर के कार्तिक ने, जैवलिन सीनियर बालक वर्ग में भिक्कावाला के सुंदुस ने प्रथम, मंडावली के सागर ने द्वितीय, दोधराजपुर के सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन सीनियर वर्ग में बड़िया की रिया ने प्रथम, न्यू टिहरी की वंशिका ने द्वितीय और मंडावली के मंजिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed