फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandavar-Kiratpur road will be widened

मंडावर से नहटौर वाया किरतपुर रोड का होगा चौड़ीकरण, भेजा स्टीमेट

Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mandavar-Kiratpur road will be widened
मंडावर-किरतपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर से नहटौर वाया किरतपुर रोड की दशा बदलने जा रही है। गड्ढे ही दूर नहीं किए जाएंगे बल्कि सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाना है, जिसके लिए 83 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही 42 किमी लंबी सड़क पर काम चालू कर दिया जाएगा।
बालावाली में गंगा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। करीब एक साल के बाद इस पुल से ट्रैफिक चालू होने की उम्मीद है। ऐसे में पुल को सीधी सड़कों से जोड़ना जरूरी हो गया है। बता दें कि बालावाली के निर्माणाधीन पुल पर चालू होते ही पानीपत की ओर से आने वाला ट्रैफिक सहारनपुर रुड़की होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा। बालावाली से मंडावर सड़क को पहले ही सात मीटर चौड़ा किया जा चुका है। अब मंडावर से किरतपुर, किरतपुर से नहटौर वाया शादीपुर की सड़क को भी चौड़ा किया जाना जरूरी था। जून तक यह सड़क ग्रामीण संपर्क मार्ग में शामिल थी, जिसे शासन ने अन्य जिला मार्ग में तब्दील करने की मंजूरी इसी साल दी थी। इस सड़क को बढ़ाकर नहटौर से चांदपुर और चांदपुर से फीना तक किया गया है। 82 किलोमीटर लंबी सड़क की कैटेगरी बदली गई थी।
विज्ञापन

42 किलोमीटर तक होगा चौड़ीकरण
मंडावर से किरतपुर वाया नहटौर-चांदपुर फीना तक 82 किलोमीटर की श्रेणी बदले जाने के बाद इसमें 42 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण की जरुरत समझी गई, जिसमें मंडावर से किरतपुर और किरतपुर से नहटौर तक सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जानी है। इसके लिए 82 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सड़कों का जाल
हाईवे 617 किमी
मुख्य जिला मार्ग 267 किमी
अन्य जिला मार्ग 1365 किमी
ग्रामीण संपर्क मार्ग 3913 किमी
- जिले में कुल सड़कें 2384 हैं, जिनकी लंबाई 5968 किलोमीटर है।
वर्जन...
मंडावर से किरतपुर होते हुए वाया नहटौर-चांदपुर फीना तक सड़क की श्रेणी बदली गई थी। अब इसमें 42 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण को 82 करोड़ रूपये का स्टीमेट भेजा गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed