{"_id":"67a8e2f0b976ea45d20e4734","slug":"manager-had-organized-theft-in-muthoot-finance-branch-four-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-142636-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रबंधक ने ही कराई थी मुथूट फाइनेंस की शाखा में चोरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रबंधक ने ही कराई थी मुथूट फाइनेंस की शाखा में चोरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
किरतपुर में मुथूट माइक्रोंफिन फाइनेंस कंपनी में चोरी के पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : इमरजेंसी में भर्ती सांस का रोगी दिलीप।
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। जब बाड़ ही खेत को खाए तो रखवाली कौन करे..यह कहावत मुथूट माइक्रो फिन फाइनेंस कंपनी की किरतपुर शाखा पर सटीक बैठ रही है। दरअसल, इस शाखा में छह लाख की चोरी का मास्टरमाइंड मौजूदा शाखा प्रबंधक ही निकला। उसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक और रिकवरी एजेंट के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया।
अब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली है।
किरतपुर में मुथूट माइक्रोफिन फाइनेंस कंपनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तिजोरी तोड़कर छह लाख रुपये चोरी कर लिये थे। फाईनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर दलीप सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ने चोरी की तहरीर देकर पांच लाख 82 हजार 812 रुपये की चोरी का केस दर्ज कराया।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि शाखा प्रबंधक वसीम ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। पांच फरवरी को उदयवीर और दीपांशु शाखा में जीने का ताला लगाया और वह चले गए।
विज्ञापन
योजना के अनुसार वसीम ने नीचे के जीने की चाबी अमन को दे दी। योजना के अनुसार कुछ समय बाद जीने का ताला खोलकर ऊपर तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिये। चोरी की घटना का सुबह तब पता चला जब कंपनी के कर्मचारी आफिस पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी किए गए सौ प्रतिशत बरामदगी हुई है।