फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man killed his friend and chopped the dead body into pieces In Bijnor

'कुकर्म करना चाहता था आसिफ': गन्ने के खेत में मिली थी गर्दन कटी लाश, आयन ने कर दिए थे शव के कई टुकड़े

Sun, 04 Aug 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

अयान ने हत्या करना कबूल करते हुए पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव के पास ही एक गन्ने के खेत से आसिफ का शव बरामद कर लिया। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। गर्दन, हाथ, पैर और धड़ कुछ कुछ दूर पड़े मिले।

विज्ञापन
man killed his friend and chopped the dead body into pieces In Bijnor
कई टुकड़ों में मिला था आसिफ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर स्थित गांव गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ की हत्या दोस्त अयान ने ही गर्दन काटकर की थी। शव के टुकड़े कर गन्ने के खेत में फेंक दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी अयान को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई टुकड़ों में शव को बरामद कर लिया है। उधर, आरोपी बोला, कुकर्म करना चाहता था आसिफ, इसलिए मारा। मगर, पुलिस को इस बयान पर संदेह है।

विज्ञापन

रविवार को आसिफ हत्याकांड का खुलासा एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ (26) पुत्र इकरामुद्दीन 26 जुलाई की शाम लापता हो गया था। 28 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की गई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी अयान (18) पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी गंगोड़ा शेख को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अयान ने हत्या करना कबूल करते हुए पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव के पास ही एक गन्ने के खेत से आसिफ का शव बरामद कर लिया। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। गर्दन, हाथ, पैर और धड़ कुछ कुछ दूर पड़े मिले।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 26 जुलाई की शाम उसने तालाब के पास आसिफ के संग बैठकर शराब पी थी। पहली बार ही उसका शराब पीने का मन हुआ था। उसके कहने पर ही आसिफ एक पव्वा खरीद कर लाया था। शराब पीने के बाद आसिफ उसे गन्ने के खेत में ले गया, जहां कुकर्म करने का प्रयास किया।

इस पर उसने चाकू से वार कर आसिफ की हत्या कर दी। हालांकि आरोपी की यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। सवाल उठता है कि आखिर आरोपी अयान अपने साथ चाकू और तमंचा क्यों लेकर गया था। चाकू और तमंचा लेकर जाना यह इशारा कर रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से घर से बुलाकर हत्या की की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed