फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malnourished children will also be found in private and play schools

निजी और प्ले स्कूल में भी खोजे जाएंगे कुपोषित बच्चे

Fri, 31 Dec 2021 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Malnourished children will also be found in private and play schools
निजी और प्ले स्कूल में भी खोजे जाएंगे कुपोषित बच्चे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पहली बार निजी और प्ले स्कूल में भी अभियान चलाकर कुपोषित बच्चे ढूंढे जाएंगे। अभियान में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। इनके अभिभावकों को बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। कई विभागों की अभियान में भागीदारी रहेगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह वजन दिवस अभियान चलाया जाता है। अभियान में बच्चों के वजन के आधार पर कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाता है। कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के बाद उन्हें सरकार की ओर से अलग से खाद्यान्न मिलता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले छह साल तक के बच्चों को तो चिह्नित कर लिया जाता है, लेकिन निजी व प्ले स्कूल में जाने वाले बच्चे इस अभियान में शामिल नहीं हो पाते हैं। इनके अभिभावकों को कुपोषण के बारे में ज्यादा पता भी नहीं होता है। निजी स्कूल में जाने वाले या घर पर रहने वाले बच्चे भी कुपोषण का शिकार मिल सकते हैं। कुपोषण का शिकार बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है और ये किसी भी रोग की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। निजी स्कूलों में जाने वाले अतिकुपोषित बच्चों को अब अभियान चलाकर चिह्नित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्र के अनुसार जनवरी में स्वस्थ बालक बालिका अभियान शुरू किया जाएगा। बच्चों में कुपोषण का पता करने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed