{"_id":"64d92bdb7179959c6a0c6fbc","slug":"malans-embankment-broken-near-police-line-under-construction-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-8975-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास टूटा मालन का तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास टूटा मालन का तटबंध
विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर पर मालन नदी का टूटा तटबंध।
- पुलिस लाइन के मैदान से लेकर खेतों तक भरा है मालन का पानी
- खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। पहाड़ पर हो रही बारिश की वजह से जिले की नदियों में उफान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा पहले से ही खतरे के निशान को छूकर बह रही है। उधर, मालन नदी का तटबंध टूटने के बाद निर्माणाधीन पुलिस लाइन के मैदान तक पानी पहुंच गया है। आस पास की हजारों बीघा जमीन में खड़ी फसल भी जलमग्न है।
बिजनौर मंडावर रोड पर बने मालन नदी पुराने रपटे पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। नदी किनारे खड़ी किसानों की फसलें जलमग्न हो गई है। खेत पानी से लबालब भरे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार खेतों में पानी भरा होने से किसानों की फैसले सूखने लगी हैं। किसानों की हजारों बीघा जमीन में खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। मालन के तेज पानी की धार बीच में बहकर नदी में लगाए गए तटबंध को तोड़ते हुए नई पुलिस लाइन के मैदान की ओर रुख कर रही है। पूरा मैदान जलमग्न है। सीएम के आगमन के दौरान एक वर्ष पूर्व किया गया पौधरोपण भी बर्बाद हो गया है। पानी ने सभी पेड़ों को नष्ट कर दिया है। बता दें कि तेज पानी आने से नई पुलिस लाइन में पानी भर जाता है।