फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan and raise the water of the Ganges

फिर बढ़ा मालन और गंगा का पानी

Sun, 31 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Malan and raise the water of the Ganges
बिजनौर के ग्राम रावली में मालन नदी के पानी बढ़ने से नाव से अपने घर जाते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुक्रवार रात गंगा और मालन नदी फिर से उफनने लगीं। मंडावर में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर रपटे पर रावली का पानी चलने से मार्ग बंद हो गया है। कांवड़ियों व अन्य वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। रास्ता बदलने से कांवड़ियों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रावली के पास रपटे पर भी पानी चलने लगा है। गांव ब्रह्मपुरी में भी डेढ़ से दो फीट पानी भर गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश से शुक्रवार रात को गंगा और मालन नदी फिर से उफननी शुरू हो गईं। गांव ब्रह्मपुरी में आधे गांव में मालन और गंगा का पानी भर गया। गांव के प्राइमरी स्कूल में भी पानी भरने से गांव के बच्चों ने गुरुद्वारे में पढ़ाई की। मंडावर में बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर भी पानी आ गया। पुलिस ने शनिवार सुबह इस रास्ते पर आवागमन बंद करा दिया। यहां से गुजरने वालों को बाखरपुर की ओर से निकाला गया। रूट बदला जाने से कांवड़ियों व अन्य राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव रावली के पास रपटे पर दो से ढाई फीट तक      पानी होने से कई गांव के राहगीरों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। गांव रावली, शहजादपुर आदि के स्कूली बच्चे नाव से नदी पार कर घर पहुंचे। वहीं, शनिवार सुबह भी कुछ देर के लिए बारिश हुई। बारिश होने से स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। तहसीलदार पंकज दीक्षित के अनुसार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

 मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार शुक्रवार को गंगा में एक लाख क्यूसेक पानी था। शनिवार को पानी बढ़कर एक लाख 17 हजार क्यूसेक  हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटीय गांवों का दौरा किया
बिजनौर। बिजनौर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी व नहटौर के चेयरमैन रशीद अहमद छिद्दू व विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने सोमवार को तटीय गांवों कुंदनपुर, टीप, मिर्जापुर, सीमली, मीरापुर, कोहरपुर, राजारामपुर, चौहड़वाला, रावली, ब्रह्मपुरी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव वालों से जलभराव व कटान की स्थिति के बारे में बात की। रशीद अहमद छिद्दू के अनुसार गांव वालों ने प्रशासनिक व जन प्रतिनिधियों पर मुसीबत की घड़ी में उनका साथ न देने का आरोप लगाया है। राजारामपुर निसार अहमद, मोहम्मद असलम व डॉ. सोनू ने गंगा का कटान उनको दिखाया। इस दौरान करन सिंह, डॉ. लाखन सिंह प्रधान, सचिन कुमार, मुन्ना सिंह, भीम सिंह, देशराज भुईयार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed