{"_id":"63af09934acc174b1730b765","slug":"make-the-due-payment-of-bilai-mill-without-delay-bijnor-news-mrt6198955119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अविलंब कराएं बिलाई मिल का बकाया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अविलंब कराएं बिलाई मिल का बकाया भुगतान
विज्ञापन
अविलंब कराएं बिलाई मिल का बकाया भुगतान
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल का गत पेराई तथा वर्तमान सीजन में खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान कराने को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी डीसीओ से मिले। संगठन की ओर से डीसीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी से मिला। वार्ता में किसान नेताओं ने बिलाई चीनी मिल का समस्त बकाया भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बिलाई चीनी मिल के मैनेजमेंट को बुलाकर वार्ता कराई। चीनी मिल की ओर से एक करोड़ 70 लाख रुपये प्रत्येक दिन देने का वायदा किया।
जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने दो टूक कहा कि एक करोड़ 70 लाख रुपये से किसानों का काम नहीं चलेगा। कहा कि संपूर्ण भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए, अन्यथा की स्थिति में किसान आंदोलन करने को विवश होगा। इस दौरान जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान, अतुल कुमार, शंकर सिंह, उदयवीर सिंह, दीपक तोमर, अंकुर कुमार, हुकुम सिंह, रामेंद्र सिंह, शुभम आदि मौजूद रहे।