फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make students proficient in maths, science: BSA

छात्रों को गणित, विज्ञान में बनाएं निपुण : बीएसए

Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make students proficient in maths, science: BSA
छात्रों को गणित, विज्ञान में बनाएं निपुण : बीएसए
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने कहा कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षा विभाग की नींव हैं। निपुण भारत में निर्धारित किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ हमें छात्रों को गणित और विज्ञान में निपुण बनाना है।
यह बात बीएसए ने रविवार को एक मंडप में बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सफलता के सात साल कार्यक्रम में कही। कहा कि शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि वह ही देश के भविष्य को तरासते हैं। बीएसए जयकरन यादव, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, अंकित चौधरी, उज्ज्वल कुमार ने एसोसिएशन की पत्रिका प्रयास का विमोचन किया। संगठन की एक वेबसाइट अनोखा प्रयास का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान, गणित भर्ती हुए शिक्षकों की सफलता के सात वर्षों के उपलक्ष्य में हुआ। बीएसए ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका आकांक्षा चौधरी, स्वाति वर्मा, शिक्षक विकास कुमार, कमल कुमार साजिद इकबाल, ब्रजलाल आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभी शिक्षकों ने सेवा के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष चित्र कुमार, अजीत सिंह, प्रीति आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से आशीष कुमार व मनीषा त्यागी ने किया। रूपेश राजपूत, जयदीप मलिक, अर्चना धीमान, कपिल कुमार, छत्रपाल सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, पंकज कुमार, केशव कुमार, अंशुल कुमार, प्रीति चौधरी, शशि रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed