फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Make daughters educated and self-reliant'

स्वावलंबन केंद्र की स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद ने काटा केक

Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Make daughters educated and self-reliant'
नजीबाबाद में साहनपुर किले में सिलाई केंद्र की दूसरी वर्षगांठ पर केक काटते पूर्व सांसद भारतेंद्र - फोटो : NAZIBABAD
‘बेटियों को बनाएं शिक्षित और स्वावलंबी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने बेटियों की शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
नगर पंचायत साहनपुर में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के किला स्थित आवास पर चल रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। भारतेंद्र सिंह ने केक काटकर केंद्र संचालकों साहनपुर इंटरप्राइजेज और फैब इंडिया प्रतिनिधियों को महिलाओं के स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे सिलाई केंद्र के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। मुख्य अतिथि भारतेंद्र सिंह ने चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, रानी भावना की उपस्थिति में केक काटा।

मुख्य अतिथि भारतेंद्र सिंह ने बेटियों को शिक्षित बनाने, महिलाओं से आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार परख प्रशिक्षण से जुड़ने की सलाह दी। केंद्र संचालिका एवं संस्थान की सुपरवाइजर रेनु राजपूत, कपिल राजपूत ने बताया कि दो वर्ष में करीब 60 महिलाओं को केंद्र के माध्यम से सिलाई का प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें स्वरोजगार के अवसर दिए गए हैं। इस मौके पर राजकुुमार,अजीम अहमद, अंकित त्यागी, रिजवान अहमद,ज्योति, अमीर जहां, फोजिया, शोभा, किरन, साधना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed