फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maintain Quality and Standards in Development Function '

‘विकास कार्यों में गुणवत्ता और मानक का रखें ध्यान’

Thu, 13 Dec 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 13 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maintain Quality and Standards in Development Function '
बिजनौर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में गुणवत्ता व मानक का पूरा ध्यान रखा जाएं। उन्होंने प्रदेश को विकसित प्रदेश में लाने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अटल कुमार राय ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा नहीं किया गया है, उसे पूरा करें। अन्यथा विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बेसिक शिक्षा, पौष्टिक आहार योजना, स्वास्थ्य विभाग के तहत विभागीय निर्माण के अपूर्ण कार्य के अलावा जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, नियमित टीकाकरण योजना, परिवार नियोजन योजना, लोनिवि में 50 लाख से अधिक लागत की सड़क निर्माण में पूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, जल निगम विभाग की पाइप पेयजल योजना की प्रगति, छात्रवृत्ति, कृषि, सिंचाई, गन्ना, महिला एवं शिशु विकास कल्याण सहित अन्य विभागों की कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने जिला समन्वयक  मनरेगा को निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत जिन श्रमिकों का भुगतान नहीं हुआ है, उनका भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में लगातार रूप से कार्य में प्रगति कम होने को गंभीरता से लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि राज्य कुपोषण मिशन के अंतर्गत जो बच्चे लाल श्रेणी में चिह्नित किए जाएं, उन्हें भी जिला मुख्यालय स्थित एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराकर कुपोषण से मुक्त किया जाएं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा सत्र शुरू होने से अब तक जिन छात्र/छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नही कराई गई है उन्हें जल्दी ही पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नदी किनारे बसे 21 गांव को शौच मुक्त कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। इस अवसर पर सीडीओ  प्रवीण कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों को मिलेंगे उपकरण
बिजनौर। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले के मूक बधिर दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मूक बधिर दिव्यांगजनों का चिह्निकरण एवं श्रवण यंत्र वितरण के लिए 18 एवं 19 दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे विकास भवन में शिविर लगा कर वितरित किए जाएंगे।  उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायतों को निर्देश दिए कि मूक बधिर दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, आय प्रमाणपत्र के साथ दिव्यांगजनों को विकास भवन बिजनौर में भिजवाना सुनिश्चित करें।


किसानों को मिलेगा कृषि अनुदान
बिजनौर। जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत औद्योनिक मशीनीकरण में आठ कृषकों को कृषि अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसान को अपना परियोजना प्रस्ताव बनाकर जिला उद्यान अधिकारी बिजनौर के विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करना होगा। इसे स्वीकृति के लिए निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ भेजा जाएगा। योजना का लाभ प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed