फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maintain essential services, strictly follow lockdown

जरूरी सेवाएं जारी रखें, लॉकडाउन का हो सख्ती से पालन

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Maintain essential services, strictly follow lockdown
जरूरी सेवाएं जारी रखें, लॉकडाउन का हो सख्ती से पालन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिलदेव अग्रवाल ने अफसरों की बैठक कर आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी से कहा कि जिलेवासियों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं। यह भी सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति भूखा न सोएं। बताया कि लॉकडाउन को प्रभावी करने के लिए यहां भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है ताकि लोग अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें और घर से बाहर निकलते हुए मास्क जरूर लगाएं। डीएम ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुएं व सेवाएं निर्बाध जारी है। असहाय लोगों को पका हुआ खाना दिया जा रहा है। गांव वालों को माइक्रो एटीएम के माध्यम से डाक विभाग द्वारा नगद धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है ताकि गांव वालों को शहर में न आना पड़े और वे गांव में ही रुपये प्राप्त कर सकें। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed